
उदित वाणी, जमशेदपुर: देश के अग्रणी इंजिनियरिंग एवं मेडिकल कोचिंग संस्थान नारायणा आई.आई.टी./नीट एकेडमी, जमशेदपुर के छात्र-छात्राओं ने जेईई(मेन) में शानदार सफलता अर्जित की है.
नारायणा जमशेदपुर सेंटर के निदेशक श्याम भूषण ने बताया कि जेईई मेन में नारायणा जमशेदपुर सेंटर से अरित्रा कोलाय को ऑल इंडिया रैंक 1833 मिला है. अभी तक कुल 148 छात्र-छात्राएं ने जेईई एडवांस के लिए क्वालिफाई किया है. ऑल इंडिया रैंक 60 हजार के अंदर कुल 52 छात्रों ने अभी तक रैंक हासिल किया है.
भूषण ने छात्रों के उज्जवल भविष्य की शुभकामना दी है. उल्लेखनीय है कि नारायणा आईआईटी./नीट एकेडमी न केवल अपने बेहतर शिक्षक, कोर्स मेटेरियल्स के लिए विख्यात है, बल्कि बेहतर अनुशासित शैक्षणिक वातावरण एवं एक पूर्ण लाइब्रेरी के अलावा सबसे महत्वपूर्ण कि नारायणा द्वारा पूरे भारत स्तर पर एक एकेडेमिक कैलेण्डर के तहत योजनाबद्ध तरीके से तैयारी करायी जाती है.
50 हजार के नीचे रैंक लाने वाले
नारायणा जमशेदपुर से जेनरल कटेगेरी में 50000 के अन्दर रैंक पाने वाले छात्रों के नाम हैं-अरित्रा कोलाय (रैंक 1833), सुमित कुमार (रैंक 3927), शिवांश सिंह (रैंक 9710), सोमेश गोराई (रैंक 19710), अर्चिसा पाल (रैंक 24195), इंदरदीप सिंह (रैंक 26053), ऋषभ सिंगरौर (रैंक 30174), दिव्यांस दत्ता (रैंक 37367), आदित्य पाठक (रैंक 37895), उत्कर्ष वर्णवाल (रैंक 40027), प्रशांत कुमार शर्मा (रैंक 40627), पुस्कर (रैंक 40712), अमित कुमार महतो (रैंक 42125), तनिष्का पैरा (रैंक 43241), कुमार साहेब (रैंक 44906), सायंतन मंडल (रैंक 46331), हर्षित द्विवेदी (रैंक 46614), आयुष कुमार (रैंक 47339), कौशल कुमार (रैंक 47906).

