
उदित वाणी जमशेदपुर: गोलमुरी थाना क्षेत्र के गाढ़ाबासा मानवता को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है जहां एक नाना ने अपनी ही तीन वर्षीय नतिनी के साथ यौन शोषण किया है. इस मामले में शिकायत दर्ज होते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी नाना को गिरफ्तार कर लिया है. वहीं पुलिस शुक्रवार को बच्ची को लेकर एमजीएम अस्पताल पहुंची जहां बच्ची को इलाज के लिए भर्ती कराया गया है. परिजनों का कहना है कि प्रत्येक दिन की तरह वह बच्ची शुक्रवार को सवेरे 10:30 बजे घर के बाहर खेल रही थी. आरोपी नाना ने गोद में लेकर पहले तो दिनचर्या के तहत उसे खेलने का बहाना किया फिर मौका देखते ही उसे अपने कमरे में ले गए जहां से कुछ देर वह बच्ची रोती-बिलखते अपने घर गई. घर में मां ने उसकी हालत देख जब पूछताछ की तो उसने इशारे में पूरी घटना बताई. जानकारी मिलने पर परिजन बच्ची को लेकर सीधे थाना पहुंचे जहां शिकायत के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी नाना को गिरफ्तार कर लिया.
