
उदित वाणी, जमशेदपुर: एमवीआई विमोल किशोर सिंह ने बिना नेशनल परमिट के चल रहे बड़े वाहनों को जब्त किया. ऐसे 21 वाहनों को जब्त कर जुर्माना लगाया गया. पकड़े गए सभी वाहन नेशनल परमिट वाले हैं, जिनका परमिट फेल था.
निकला इन सभी पर भारी जुर्माना होगा. जुर्माने की रकम की गणना की जा रही है. सभी वाहनों को तीन थाना क्षेत्रों में जब्त कर रखा गया है. जुर्माना चुकाने के बाद उन्हें छोड़ा जाएगा. एमवीआई ने यह जांच अभियान तीन राज्यों की सीमा बड़शोल में चलाया. इनके अलावा गालूडीह और श्यामसुंदरपुर थाना क्षेत्रों चलाई गई जांच में दो-दो वाहनों को पकड़ा गया.
एमवीआई ने बताया कि अब दूसरे राज्यों में निबंधित उन वाहनों के खिलाफ अभियान चलाया जाएगा. ऐसे वाहनों को झारखंड में चलाने के लिए स्थानीय स्तर पर पीएम (वर्तमान पता) कराना है, जो नहीं कराकर नियम भंग किया जा रहा है.

