
उदित वाणी, आदित्यपुर (का.प्र.). मॉर्निंग स्टार किड्स का वार्षिक एनुअल प्राइज नाइट कार्यक्रम आगामी 14 दिसंबर को आयोजित किया जाएगा. यह कार्यक्रम शाम 4 बजे से आदित्यपुर ऑटो क्लस्टर के सभागार में सम्पन्न होगा.
इस संबंध में जानकारी देते हुए दीपाली दोकानिया ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान बच्चों की शैक्षणिक, सांस्कृतिक एवं सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा. इसके साथ ही रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का भी आयोजन किया गया है, जिससे अभिभावकों एवं अतिथियों को बच्चों की प्रतिभा देखने का अवसर मिलेगा.
विद्यालय प्रबंधन ने अभिभावकों, शिक्षकों एवं आमंत्रित अतिथियों से कार्यक्रम में उपस्थित होकर बच्चों का उत्साहवर्धन करने की अपील की है.

