
उदित वाणी, जमशेदपुर: मोतीलाल नेहरू पब्लिक स्कूल के 50 विद्यार्थियों ने अपने दो शिक्षक-चैताली मंडल और स्वराज चौधरी के साथ गुरूवार को सीएसआईआर-जिज्ञासा कार्यक्रम के तहत राष्ट्रीय धातुकर्म प्रयोगशाला (एनएमएल) का दौरा किया.
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य स्कूल के शिक्षकों और छात्रों के बीच संबंध स्थापित करना और विज्ञान की पढ़ाई को रोचक बनाना था. डॉ. अनिकेत दत्त, परियोजना वैज्ञानिक, केआरआईटी प्रभाग, सीएसआईआर-एनएमएल ने स्वागत भाषण दिया. अपने संबोधन में उन्होंने सीएसआईआर-एनएमएल को भारत में अग्रणी अनुसंधान संगठनों में से एक के रूप में पेश किया, जो पांच कोर आरएंडडी डिवीजनों और तीन आरएंडडी सपोर्ट डिवीजनों की मदद से काम कर रहा है.
उनके द्वारा उल्लेख किया गया कि सीएसआईआर-एनएमएल में सभी अनुसंधान एवं विकास गतिविधियां खनिज, धातु, सामग्री और धातु विज्ञान के क्षेत्रों में प्रौद्योगिकी विकास पर केंद्रित हैं. जिज्ञासा टीम ने उन छात्रों और शिक्षकों की मदद की, जिन्होंने जिज्ञासा कार्यक्रम के यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करने में रुचि दिखाई.
दिन भर के कार्यक्रम में कुछ अनुसंधान प्रयोगशालाओं, कार्यशालाओं और केआरआईटी प्रभाग के साथ ही सीएसआईआर-एनएमएल संग्रहालय और पुस्तकालय का दौरा शामिल था.
हमेशा खबरों से अपडेट रहने के लिए फॉलो करे….

