
उदित वाणी,जमशेदपुर: जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय ने मंगलवार को 1 करोड़ 21 लाख 57 हजार रुपये की लागत से 13 योजनाओं का सामूहिक शिलान्यास किया। यह शिलान्यास निर्मलनगर ‘ए’, सोनारी में किया गया। इन योजनाओं का कार्य नगर विकास विभाग द्वारा कराया जाएगा।
विधायक ने जिन योजनाओं का शिलान्यास किया, उनमें प्रमुख रूप से कदमा गोपाल पथ स्थित डीवीसी बिजली सब स्टेशन के पास सड़क और नाली का निर्माण (लागत 11,78,056 रुपये), कदमा उलियान टैंक रोड के बगल में गोकुल रेसिडेंसी के पास पेवर्स ब्लॉक और नाली निर्माण (लागत 14,10,959 रुपये), कदमा अम्बेडकर पार्क के पास हनुमान मंदिर से पार्वती पथ तक सड़क और नाली निर्माण (लागत 20,03,378 रुपये) शामिल हैं।
इसके अतिरिक्त, शास्त्रीनगर ब्लॉक नं0-04 में नाली निर्माण (लागत 5,87,924 रुपये), सोनारी खूंटाडीह हवाई अड्डा के पास पेवर्स ब्लॉक अधिष्ठापन (लागत 5,91,495 रुपये), सोनारी दोमुहानी टुसू मेला मैदान में आरसीसी स्टेज निर्माण (लागत 24,92,800 रुपये), कदमा अनिलसूर पथ पर नाली निर्माण (लागत 5,66,263 रुपये) जैसी कई योजनाओं का भी शिलान्यास किया गया।

इन कार्यों में सोनारी निर्मल नगर नरेडी फैक्ट्री के पास बड़े नाले का ढक्कन लगाना, कदमा रामजनम नगर में पेवर्स ब्लॉक का अधिष्ठापन, सोनारी परदेशी पाड़ा में पेवर्स ब्लॉक काम, और अन्य बुनियादी ढांचे के निर्माण शामिल हैं।
इस अवसर पर विधायक सरयू राय के साथ आशुतोष राय, जनसुविधा प्रतिनिधि मुकुल मिश्रा, धर्मेंद्र प्रसाद, सांसद प्रतिनिधि चितरंजन वर्मा, जमशेदपुर अक्षेस के सहायक अभियंता संजय सिंह सहित कई अन्य लोग मौजूद थे।
इन योजनाओं के शिलान्यास से इलाके के बुनियादी ढांचे को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी और स्थानीय लोगों को स्वच्छता और यातायात सुविधाएं मिलेंगी।

