
उदित वाणी जमशेदपुर :पोटका के झामुमो विधायक संजीव सरदार शुक्रवार को खेत में कीचड़ से सने दिखे. पोटका के उदाल गांव स्थित अपने पैतृक जमीन पर वे हल बैल लेकर उतर गए और खेतो को जोतने में घरवालों की मदद की.उन्होंने कहा कि किसान का बेटा हूं, खेत खलियान से दूर कैसे रह सकता हूं.

हम सभी ने किताबों में पढ़ा की भारत एक कृषि प्रधान देश है, अब समय आ गया है की आज के युवा वर्ग को कृषि के प्रति जागरूक कर देश के अर्थव्यवस्था को मजबूत किया जाये.

Advertisement
<

