
उदित वाणी, रांची: बजट सत्र के चैथे दिन राज्य विधानसभा में गुरूवार को सरकार के पेयजल मंत्री मिथिलेश ठाकुर वेल में जोर बैठ गये और मामले में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को हस्तक्षेप करना पड़ा.
जबकि भाजपा विधायक रामचंद्र चंद्रवंशी ने सदन में आरोप कि उनके विधानसभा क्षेत्र विश्रामपुर में कोयल नदी से नहर निकालने का टेंडर निकला था. जिसमें मंत्री मिथिलेश ठाकुर के भाई विनय ठाकुर ने गुंडागर्दी करते हुए कुछ गुंडे ले जाकर टेंडर फाड़ दिया. इस पर मिथिलेश ठाकुर भड़क गए.
ठाकुर गुस्से में वेल पर गये और कहा कि विधायक इस आरोप को साबित करें. यदि यह सही साबित होगा, तो मैं इस्तीफा दे दूंगा अन्यथा विधायक को इस्तीफा देना चाहिए.
वहीं मामले में विपक्षी भाजपा विधायकों ने हंगामा शुरू कर दिया. विधायक चंद्रवंशी के आरोपों पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने हस्तक्षेप किया. उन्होंने उठकर कहा कि सिर्फ आरोप नहीं लगाने चाहिए. विधायक को आरोप को साबित भी करना चाहिए. इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने स्पीकर इसे स्पंज करने का अनुरोध किया.

