
उदित वाणी, जमशेदपुर : सिदगोड़ा थाना क्षेत्र स्थित बगुनहातु डी ब्लॉक से 18 वर्षीय छात्र आर्यन सिंह 15 मार्च की शाम करीब 4:30 बजे से लापता है। बताया जा रहा है कि पढ़ाई और मोबाइल इस्तेमाल को लेकर परिवार द्वारा डांट-फटकार के बाद वह घर से बिना बताए निकल गया और तब से उसका कोई सुराग नहीं मिला है।
परिजनों ने आसपास के सभी संभावित स्थानों पर तलाश की, लेकिन अब तक कोई जानकारी नहीं मिल सकी है। मामले की सूचना सिदगोड़ा थाना को दे दी गई है, जहां पुलिस अपने स्तर पर खोजबीन में जुटी है।
इधर, बेटे के लापता होने से परिवार सदमे में है। पिता ने भावुक अपील करते हुए कहा, “बेटा, अगर हमसे कोई गलती हुई हो तो हमें माफ कर दो, प्लीज घर लौट आओ… तुम्हारी मां की तबीयत ठीक नहीं है।”
Advertisement
<

