
उदित वाणी, कोलाबीरा: मीरूडीह में जाहेरगाड़ समिति द्वारा आयोजित फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन सफलता पूर्वक संपन्न हुआ. इस प्रतियोगिता में विभिन्न क्षेत्रों से 16 टीमों ने भाग लिया.
एसडीसी भुआ विजेता, जगुआर इलेवन उपविजेता
प्रतियोगिता में एसडीसी भुआ ने विजेता का खिताब अपने नाम किया, जबकि जगुआर इलेवन उपविजेता बनी. इसके अलावा, एफसी बी सेवेन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया और रावण सेना चतुर्थ स्थान पर रही.
पुरस्कार वितरण समारोह
विजेताओं को सम्मानित करने के लिए अग्नि बेसरा, मुंशी हांसदा, भुंडा बेसरा, रवि हेंब्रम सहित कई अतिथियों ने पुरस्कार वितरित किए. इस अवसर पर श्रेष्ठ खिलाड़ियों को भी आयोजन समिति द्वारा सम्मानित किया गया.
आयोजन में उपस्थित प्रमुख लोग
इस आयोजन में समिति के सदस्य सीताराम मार्डी, महादेव महतो, राजेश महतो, लिलो बेसरा, सोहराई माझी, निवारण हेंब्रम, जितेन महतो सहित कई खेलप्रेमी और स्थानीय लोग उपस्थित थे.

