
उदित वाणी, जमशेदपुर: झारखंड में अब सीधे 23-24 के लिए बिजली की नई दरों का प्लान जारी किया जाएगा. झारखंड में दो साल से बिजली की नई दर तय नहीं हो पाई है. आयोग के अध्यक्ष और सदस्यों के पद खाली रहने के कारण नई दरें नहीं लागू हो पायीं.
नई दरों का प्रस्ताव राज्य विद्युत नियामक आयोग में जेबीवीएनएल को पीटिशन फाइल करना है. इसके लिए अंतिम तिथि 30 नवंबर है. जेबीवीएनएल को इस तारीख तक प्रस्ताव जमा करना है.
निगम ने दिया 16 फीसदी बढ़ोतरी का प्रस्ताव
जेबीवीएनएल ने 2022-23 के लिए 16-17 प्रतिशत टैरिफ बढ़ाने का प्रस्ताव दिया था. जेबीवीएनएल ने अपने प्रस्ताव में हर साल कुल 6500 करोड़ का नुकसान दिखाया है. पिछले दो वित्तीय साल से बिजली दरों में बढ़ोतरी नहीं होने के कारण बिजली खरीद और आपूर्ति में 6500 करोड़ का गैप दिखाया गया है.

