
उदित वाणी, जमशेदपुर: कारमेल जूनियर कॉलेज के छात्र रहे मिहिर आहूजा शाहरूख खान की बेटी सुहाना खान की डेब्यू फिल्म द आर्चीस में आ रहे हैं. जोया अख्तर के निर्देशन में बन रही इस फिल्म से शाहरुख़ खान की बेटी सुहाना खान अपना डेब्यू करने जा रही है. फिल्म में श्रीदेवी की छोटी बेटी खुशी कपूर भी दिखाई देंगी. साथ ही अगस्त्य नंदा भी अपना बॉलीवुड डेब्यू करेंगें. यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर साल 2023 में रिलीज होगी. फिल्म का पहला पोस्टर 14 मई 2022 को रिलीज किया गया है.
हॉलीवुड फिल्म में बाल कलाकार से करिअर शुरू किया
शुरुआत के दिन मिहिर एक बाल कलाकार के रूप में दिखाई दिए और 2000 में हॉलीवुड फिल्म चीटर्स में काम किया. उन्होंने ऋतिक रोशन के साथ फिल्म “सुपर 30” के माध्यम से अपना करियर शुरू किया और फिर वह “डॉली किट्टी और वो” चमकते सितारे का भी हिस्सा थे.फिल्मों के अलावा उन्होंने बार्ड ऑफ ब्लड, एम.ओ.एम, ताजमहल 1989 और फील्स लाइक इश्क जैसी वेब सीरीज में भी काम किया है. मिहिर कप्तान विराट कोहली के साथ डार्क फैंटेसी, अनिल कपूर और ईशान खट्टर के साथ स्पॉटिफाई में और नेस्कैफे, एयरटेल, ओएलएक्स, कोलगेट सुपरफ्लेक्सी और पेटीएममॉल जैसे कई विज्ञापनों में भी दिखाई दिए. 1998 के जन्में मिहिर ने कारमेल जूनियर कॉलेज से पढ़ाई के बाद एचआर कॉलेज ऑफ कॉमर्स एंड इकोनॉमिक्स मुंबई से स्नातक किया. फिलहाल मिहिर अपने पैरेन्ट्स के साथ मुंबई में रहते हैं.
आईएसएल फुटबॉल के भी प्रमोशन कर चुके हैं
मिहिर को कुछ प्रमोशन वीडियो जैसे कॉफी विद करण, गेम थ्रोन्स, स्टार स्पोर्ट्स और आईएसएल फुटबॉल में भी देखा गया था. मिहिर फाइव स्टार, डार्क फैंटेसी, स्पॉटिफाई, एयरटेल, एफओजीजी डीओ, आईएसएल फुटबॉल, टिंडर और टाटा स्काई म्यूजिक जैसे कई ब्रांडों में विज्ञापन शूट कर चुके हैं.


