
उदितवाणी, जमशेदपुर: टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन ने कार्यालय परिसर में मजदूर नेता माइकल जॉन की जयंती मनाई. यूनियन महामंत्री आरके सिंह के साथ सभी आफिस बेयरर्स, कमिटी मेम्बर्स, एक्टिव मेम्बर्स और आरके सिंह फैंस क्लब ने सदस्यों ने माइकल जॉन की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित की.
महामंत्री आरके सिंह ने कहा कि माइकल जॉन की जयंती के अवसर पर हम सब को उनके किए कार्यों को याद करते हुए मजदूर और कंपनी के लिए समर्पित होकर काम करना चाहिए.
इसके बाद सभी लोग माइकल जॉन के समाधि स्थल पर और उनके बिष्टुपुर स्थित आवास जाकर उनकी तस्वीर पर पुष्प सुमन अर्पित किए.
Advertisement
<

