
उदित वाणी,जमशेदपुर: होली पर्व के अवसर पर एमजीएम मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल की ओपीडी सेवा 4 तारीख को बंद रहेगी.
मुख्यालय से प्राप्त निर्देश के बाद अस्पताल प्रशासन ने यह निर्णय लिया है.
अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ. जुझार माझी ने जानकारी देते हुए बताया कि होली के मद्देनजर मंगलवार को ओपीडी और प्रशासनिक कार्यालय एक दिन के लिए बंद रहेंगे.
हालांकि, मरीजों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए इमरजेंसी सेवा पूर्व की भांति 24 घंटे संचालित होती रहेगी.
उधर, मेडिकल कॉलेज के छात्रों को भी तीन दिनों की छुट्टी दी गई है। बताया जा रहा है कि अधिकांश छात्रों की परीक्षाएं समाप्त हो चुकी हैं या अंतिम चरण में हैं, जिसके चलते अवकाश घोषित किया गया है.
अस्पताल प्रबंधन ने आमजन से अपील की है कि अत्यावश्यक स्थिति में ही अस्पताल की इमरजेंसी सेवा का उपयोग करें.

