
उदित वाणी, जमशेदपुरः एमजीएम ब्लड बैंक सम्मान समारोह में आनंद मार्ग यूनिवर्सल रिलीफ टीम ग्लोबल को भी जैप कमांडेंट ने रक्तदान के लिए अंग वस्त्र, मोमेंटो एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। आनंद मार्ग यूनिवर्सल रिलीफ टीम ग्लोबल की ओर से प्रत्येक महीने जमशेदपुर ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर का आयोजन पिछले काफी सालों से होते आ रहा है। आज से एमजीएम ब्लड बैंक में भी प्रत्येक महीने रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। एमजीएम ब्लड बैंक से आश्वासन मिला है कि चारों तरह के रक्त के प्रोसेसिंग की सुविधा यहां उपलब्ध है। ऐसे में आनंद मार्ग यूनिवर्सल रिलीफ टीम ग्लोबल ने प्रत्येक महीने जमशेदपुर ब्लड बैंक की तरह एमजीएम ब्लड बैंक में भी रक्तदान शिविर का आयोजन करने की घोषणा की। मौके पर राकेश कुमार, लाल बिहारी आनंद एवं सुनील आनंद को सम्मानित किया गया।

