
उदित वाणी, जमशेदपुर: सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स एवं इंडस्ट्री द्वारा फेडरेशन ऑफ इंडियन एक्सपोर्ट ऑर्गेनाइजेशन के सहयोग से एक्सपोर्ट प्रमोशन पर शुक्रवार 17 मार्च को चैंबर भवन बिष्टुपुर में एक कार्यशाला का आयोजन किया गया.
कार्यशाला में व्यावसायियों एवं उद्यमियों को फेडरेशन ऑफ इंडियन एक्सपोर्ट ऑर्गेनाइजेशन के अधिकारी अर्नव चक्रवर्ती, धीरज कुमार एवं एनएसआईसी के डीजीएम विजय शर्मा ने निर्यात व्यापार को शुरू करने, विदेश व्यापार नीति, डिजिटल मार्केंटिंग की बुनियादी बातों के बारे में विस्तृत रूप में बताया.
अध्यक्ष विजय आनंद मूनका ने बताया कि चैम्बर कोल्हान के औद्योगिक विकास हेतु सतत प्रयत्नशील है. आत्मनिर्भर और विकसित भारत लिए कोल्हान के व्यावसायियों एवं उद्यमियों की भागीदारी को सुनिश्चित करने के लिए लगातार कार्य किया जा रहा है.
निर्यात व्यवसाय के बारे में मिली जानकारी
अर्नव चक्रवर्ती ने बताया कि कैसे व्यवसायी अपने निर्यात व्यवसाय को शुरू करें और इसके लिए इंडियन एक्सपोर्ट काउंसिल में आवेदन कैसे करें. विदेश व्यापार नीति और निर्यात लाभ की मूल बातों को विस्तृत रूप में बताया.
ड्यूटी ड्रॉबैक और रोडटेप लाभ की भी जानकारी दी. इसके अलावा आईटीसी एचएस कोड, निर्यात हेतु प्रपत्र और सर्टिफिकेट ऑफ ऑरिजिन की अनिवार्यता और आवश्यकता के बारे में भी जानकारी दी. धीरज कुमार ने व्यावसायियों को वर्तमान में व्यवसाय के लिए डिजिटल मार्केंटिग के बारे में जानकारी दी.
उन्होंने कहा कि डिजिटल मार्केंटिंग व्यावसायियों के लिए ऐसा प्लेटफॉर्म है, जहां वे अपने उत्पाद की पूरी सूची साझा कर सकते हैं. इसके लिए ऑनलाईन बिक्री, उत्पादों की ब्रांडिंग भी कर सकते हैं. साथ ही अपने उत्पादों के लिए वेबसाइट का निर्माण कर अपने उत्पाद की बिक्री को कई गुना बढ़ा सकते हैं.
मौके पर मौजूद थे
कार्यशाला के दौरान अध्यक्ष विजय आनंद मूनका, मानद महासचिव मानव केडिया, उपाध्यक्ष नितेश धूत, सचिव अनिल मोदी, भरत मकानी, कोषाध्यक्ष किशोर गोलेच्छा, पंकज गोलेच्छा, निशांत आदेसरा, आनंद चौधरी, अनूप अग्रवाल, संजय गोयल, श्याम शर्मा, एसके पांडेय, अभिषेक अग्रवाल गोल्डी, आकाश मोदी, विश्वनाथ अग्रवाल, रमनमीत सिंह जौली, प्रभुदयाल शर्मा, रेचन छावड़ा, अमित कुमार वर्मा, निक्की कुमारी, मोहम्मद जिशान, राज जायसवाल, वरूण जायसवाल, हर्षराज मूनका, लक्ष्मणचन्द्र नंदी मौजूद थे.

