
उदित वाणी, जमशेदपुर: 07 अगस्त 2025 को डॉ. भीमराव अंबेडकर पार्क, विजया हेरिटेज, कदमा, जमशेदपुर में वंचित वर्गों के मसीहा और झारखंड के संस्थापक स्वर्गीय दिशोम गुरु शिबू सोरेन जी की श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। यह आयोजन डॉ. भीमराव अंबेडकर पार्क संचालन समिति, डॉ. अंबेडकर विचार मंच, डॉ. अंबेडकर एससी/एसटी/ओबीसी/माइनॉरिटी वेलफेयर समिति, और झारखंड कौमी एकता मंच के संयुक्त तत्वावधान में हुआ।
कार्यक्रम की अध्यक्षता झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ के सलाहकार सुनील ठाकुर ने की। श्रद्धांजलि सभा में मुख्य अतिथि के रूप में वीर शहीद निर्मल महतो स्मारक समिति के महासचिव और झारखंड आंदोलनकारी लालटू महतो, वरिष्ठ समाजसेवी और झारखंड आंदोलनकारी गौतम बोस, और वरिष्ठ समाजसेविका सुनीता मुखी सहित कई गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया।
सभी ने स्वर्गीय शिबू सोरेन जी के झारखंड आंदोलन, जल, जंगल, जमीन, सामाजिक न्याय, और झारखंडी अस्मिता के लिए उनके संघर्षों को याद करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
कार्यक्रम में यह भी चर्चा की गई कि शिबू सोरेन जी ने झारखंड के उत्पीड़ित समुदायों, आदिवासियों, अल्पसंख्यकों और मेहनतकशों के उत्थान के लिए अपना जीवन समर्पित किया। उनका नेतृत्व और संघर्षशील इतिहास झारखंडी पहचान और सामाजिक न्याय की रक्षा के लिए हमेशा प्रेरणा का स्रोत रहेगा।
इस अवसर पर दीपक शर्मा, बालेश्वर दास, मुन्ना राम, अरुण रजक, वेरना कांडुलना, अनिमा बोस, सावन मुखी, निमाई गोपी, रोबिन सिंह, दिलीप दास और अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन राजकुमार दास के नेतृत्व में संपन्न हुआ।
**निवेदक:**
राजकुमार दास
संयोजक, डॉ. भीमराव अंबेडकर पार्क संचालन समिति, कदमा, जमशेदपुर
डॉ. अंबेडकर एससी/एसटी/ओबीसी/माइनॉरिटी वेलफेयर समिति और झारखंड कौमी एकता मंच

