
बन्ना गुप्ता आईटी सेल ने देवघर में एयरपोर्ट उद्घाटन भाषण में जमशेदपुर का जिक्र नहीं होने पर सांसद के प्रयासों पर उठाया सवाल
उदित वाणी, जमशेदपुर: बन्ना गुप्ता आईटी सेल के द्वारा मंगलवार को उपायुक्त के माध्यम से प्रधानमंत्री के नाम एक ज्ञापन सौंपा गया जिसमें जमशेदपुर में एयरपोर्ट की मांग की गई. सेल के संस्थापक पप्पु सिंह ने देवघर में एयरपोर्ट के उद्घाटन के दौरान पीएम मोदी द्वारा अपने भाषण में जमशेदपुर के प्रस्तावित एयरपोर्ट का जिक्र नहीं करने पर भी सवाल खड़ा करते हुए कहा कि ऐसा लगता है कि जमशेदपुर के सांसद द्वारा एयरपोर्ट को लेकर अब तक केवल आईवॉश किया जा रहा था.
पप्पु सिंह ने अपने समर्थकों के साथ कागज का प्लेन बना कर उड़ाया और धालभूमगढ़ में प्रस्तावित एयरपोर्ट के अब तक के प्रयासों का मखौैल उड़ाया. इस मौके पर भवानी सिंह, अखिलेश सिंह, अभिनंदन सिंह, राजेश श्रीवास्तव, राजा शेख, अरशद अली, संतोष सिंह, छोटू रावत, मंटू शर्मा, मोनू पांडे, राहुल सिंह, मुन्ना सिंह, पूरन सिंह, राजेश सिंह, अमेरिका पांडे, लड्डन खान, सुनील यादव, गोपाल सिंह , छोटू सिंह, बबलू सिंह , अब्दुल कादिर, वीरू सिंह, राधे प्रमाणिक, और भी भारी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे.
भोंपू बजाओ सांसद को जगाओ अभियान की होगी शुरुआत
सेल की ओर से एयरपोर्ट को लेकर सांसद का पुतला दहन किया जाएगा. मशाल जुलूस निकालने के अलावा पोस्टकार्ड भेजो अभियान से लेकर भोंपू बजाओ सांसद को जगाओ अभियान की शुरुआत की जायेगी. ताकि सांसद की नींद खुल सके और वे अपने किये वायदे को पूरा करने की दिशा में कोई ठोस पहल कर सकें.

