
उदित वाणी, जमशेदपुरः गोलमुरी -सह- जुगसलाई प्रखंड कार्यालय में किसान क्रेडिट कार्ड वितरण मेगा कैंप आयोजित किया गया।
इस मौके पर कुल 26 लाख 95 हजार रुपये के 69 केसीसी का वितरण किया गया। इसके साथ ही शिविर में केसीसी के 107 आवेदन भी लिए गए।
कैंप में प्रखंड विकास पदाधिकारी के अलावा अंचल अधिकारी जमशेदपुर और मानगो, बैंक शाखा प्रबंधक, प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी, जमशेदपुर, प्रखंड कृषि पदाधिकारी, जमशेदपुर, जनसेवक, एटीएम, बीटीएम एवं किसान मित्र तथा बड़ी संख्या में किसान शामिल हुए।
Advertisement
<

