
उदित वाणी, जमशेदपुर: शिक्षा विभाग द्वारा मंगलवार को पीपुल्स एकेडमी +2 हाई स्कूल में वर्ष 2023 में सरकारी स्कूलों में अवकाश सूची अथवा तालिका निर्माण के लिए सभी शिक्षक संघ के प्रतिनिधियों की बैठक आयोजित की गई.
बैठक में सभी की सहमति से वर्ष भर की छुट्टी निर्धारित की गई. विभाग द्वारा अवकाश तालिका को अंतिम रूप से स्वीकृति प्रदान करने के लिए उपायुक्त के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा. उपायुक्त के हस्ताक्षर के पाश्चात्य यह अवकाश तालिका पूर्वी सिंहभूम के सरकारी स्कूलों में होगा.
इस संबंध में जिला शिक्षा अधीक्षक निशु कुमारी ने बताया कि विभाग के नियमानुसार सभी जिलों में वर्ष 2023 में पर्व त्योहार पर सरकारी स्कूलों में छुट्टी के लिए सभी शिक्षक संघ जिसमे अल्पसंख्यक, बंगभाषी एवम् अन्य सभी शिक्षक संघ की आपसी सहमति के आधार पर छुट्टी निर्धारित की जाति है.
एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि सभी जिलों में अलग-अलग पर्व त्योहार के कारण अवकाश की सूची निर्धारण के लिए यह प्रक्रिया अपनाई जाती है. वर्ष में कुल 60 दिन अवकाश का प्रावधान है.

