
उदितवाणी, जमशेदपुरः बागबेड़ा स्थित राजेंद्र मध्य विद्यालय में पीटीएम का आयोजन किया गया. इस आयोजन में अतिथि के रूप में बागबेड़ा मध्य पंचायत के मुखिया ऊमा मुंडा वहीं बागबेडा कॉलोनी पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता, वार्ड सदस्य शैलेंद्र कुमार उपस्थित थे.
आज की बैठक में बच्चों की नियमित उपस्थिति, ठहराव की चर्चा की गई. नामांकन बढ़ाने, विद्यालय को और आगे बढ़ाने, इसे सुरक्षित बनाने पर जोर दिया गया. अभिभावकों की ओर से शिकायत सत्र रखा गया, जिसमें अभिभावकों ने भी अपने बच्चों से संबंधित समस्याओं और समाधान पर खुलकर चर्चा की. विद्यालय की सुरक्षा और चारदीवारी लेकर सबने एक स्वर में चिंता व्यक्त की.
मुखिया ऊमा मुंडा ने स्कूली बच्चों के उज्जवल भविष्य के लिए अपना हर संभव सहयोग और समर्थन देने की बात कही, वहीं पंसस सुनील गुप्ता ने सुरक्षा को लेकर बागबेडा थाना प्रभारी के के झा से तत्काल बात की.
स्थानीय बागबेडा थाना प्रभारी ने समय-समय पर पेट्रोलिंग करने का आश्वासन दिया और किसी भी प्रकार की समस्या हो तो तुरंत कॉल करने की बात कही. इस दौरान विद्यालय की प्रधानाध्यापिका डॉ शीला कुमारी, शिक्षक पशुपतिनाथ मिश्रा, उषा कुमारी, ज्योति कुमारी, जीनिया बांसोवार सहित अन्य उपस्थित थे. अंत में विद्यालय की शिक्षिका उषा कुमारी ने धन्यवाद ज्ञापन किया.

