
जमशेदपुरः पोटका से तीन बार की विधायक मेनका सरदार ने अपना टिकट कटने के बाद पार्टी से इस्तीफा दे दिया। इस बार भाजपा ने पोटका विधानसभा सीट से पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा की पत्नी मीरा मुंडा पर भरोसा जताया है। मीरा मुंडा को प्रत्याशी बनाए जाने के बाद से मेनका सरदार ने पार्टी से दूरी बनाने का प्रयास किया।
इन सबके बीच आज मीरा मुंडा पोटका पहुंची। उन्होंने मेनका सरदार के घर जाकर उनके पांव छूकर आशीर्वाद लिया।दोनों ने लोगों के बीच सारे गिले-शिकवे दूर होने के साथ ही हम साथ-साथ हैं का संदेश दिया।
See also Jharkhand: नीति आयोग में झारखंड के उठाए मुद्दों पर उचित निर्णय लेगी केंद्र सरकार: रघुवर दास
Advertisement
<

