
उदित वाणी जमशेदपुर: जमशेदपुर को ऑपरेटिव कॉलेज में जल्द ही एक सुंदर मेडिकल उद्यान तैयार किया जाएगा. इसको लेकर प्राचार्य डॉ. अमर सिंह के द्वारा कॉलेज के तीसरे मैदान की साफ सफाई सोमवार को कराई गई. प्रचार्य के निर्देश पर सोमवार को सुबह से कॉलेज मुख्य भवन के समीप स्थित मैदान को पोकलेन के द्वारा पूरे मैदान की साफ सफाई कराई गई. लंबे समय से इस मैदान में कचरे का अंबार लगा हुआ था. जब प्राचार्य डॉ. अमर सिंह की नजर इसपर पड़ी तो तय किया गया कि इस मैदान को मेडिकल उद्यान के रूप में विकसित किया जाएगा. लेकिन पंचायत चुनाव आ जाने के कारण कार्य में विलंब हो गया. चुनाव समाप्त होते ही प्राचार्य के द्वारा मेडिकल पार्क के रूप में इसे स्थापित करने का कार्य शुरू कर दिया गया. इसके तहत पोकलेन के द्वारा पूरे मैदान की साफ सफाई कराई जा रही है. इसके साफ होने के बाद इसमें मेडिकल उद्यान हेतु पौधे लगाए जाएंगे. प्राचार्य डॉ. अमर सिंह ने कहा कि उनका प्रयास होगा कि महाविद्यालय को प्रत्येक क्षेत्र में सुंदर बनाएं. इसके साथ ही पर्यावरण को बेहतर बनाने के लिए यह कार्य आवश्यक है.
Advertisement
<

