
- इसका प्रवेश द्वार अब मेरिन ड्राइव की तरफ से होगा
उदित वाणी, जमशेदपुर: नये साल में टाटा स्टील जूलॉजिकल गार्डेन नये रूप में दिखेगा. शनिवार 7 जनवरी को टाटा स्टील के रिमॉडल्ड जूलॉजिकल पार्क का उदघाटन एमडी टीवी नरेन्द्रन करेंगे.
अब टाटा स्टील जूलॉजिकल गार्डेन का प्रवेश द्वार मेरिन ड्राइव की ओर बनाया गया है, जो एक्सएलआरआई के मेरिन ड्राइव वाले गेट के बगल में स्थित है. पार्क का उदघाटन अपराह्न 3 बजे नरेन्द्रन करेंगे.
यह बदलाव पार्क की सुरक्षा और शहर की बदल रही भौगोलिक तस्वीरों को ध्यान में रखते हुए किया गया है.
Advertisement
<
