
उदित वाणी, जमशेदपुर : मारवाड़ी युवा मंच, स्टील सिटी टाटानगर शाखा द्वारा स्व. कल्याण दत्त सांथालिया की 100वीं जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित भव्य रक्तदान शिविर के पोस्टर का आज चैंबर भवन, सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री में विधिवत विमोचन किया गया.
स्व. कल्याण दत्त सांथालिया सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के प्रारंभिक कोषाध्यक्ष रहे थे. चैंबर में उनका योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण और प्रेरणादायी रहा है, जिसे इस आयोजन के माध्यम से सादर स्मरण किया गया.
यह रक्तदान शिविर 7 दिसंबर 2025 (रविवार) को सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक तुलसी भवन, बिष्टुपुर, जमशेदपुर में संपन्न होगा.
यह प्रेरणादायी आयोजन सोंथालिया परिवार—मुसील–प्रभा सांथालिया, नवल–नेहा सांथालिया एवं प्रपौत्र नक्ष सांथालिया—के सहयोग से स्व. कल्याण दत्त सांथालिया की स्मृति को समर्पित है.
पोस्टर रिलीज़ कार्यक्रम में सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के सम्मानित सदस्य जैसे पुनीत कौंटिया, उमेश खिरवाल, विनोद शर्मा, लिप्पु शर्मा, अभिषेक अग्रवाल (गोल्डी), नवल सोंथालिया, और हर्ष बकरवाल उपस्थित रहे. इनके सहयोग और उपस्थिति से इस सामाजिक पहल को महत्वपूर्ण प्रोत्साहन मिला.
मारवाड़ी युवा मंच – स्टील सिटी टाटानगर शाखा के पदाधिकारी हैं: अनंत मोहनका — अध्यक्ष, कौशिक चौधरी — सचिव, आनंद गोयल — कोषाध्यक्ष, अनंत अग्रवाल — संयोजक, सार्थक अग्रवाल — सह–कार्यक्रम संयोजक.
मारवाड़ी युवा मंच स्टील सिटी टाटानगर सभी नागरिकों से आग्रह करता है कि वे अधिक से अधिक संख्या में रक्तदान कर इस पुण्य कार्य में सहभागी बनें.

