
उदित वाणी, जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन के अध्यक्ष पद के चुुनाव के लिए मतदान आज (रविवार 14 दिसंबर) सुबह 9 बजे से शुरू हुआ जो संध्या 5 बजे तक चला. जलाराम जैन भवन, बिष्टुपुर में सम्मेलन के सदस्यों ने बढ़-चढ़ कर मतदान किया.पहली बार इतनी बड़ी संख्या में मतदान हु़आ. कुल 1412 मतदाताओं में से 1141 ने मतदान किया. संध्या 6 बजे से काउंटिंग चालू हुई. रात के 8 बजे तक परिणाम आने की संभावना है जिसके बाद विजेता प्रत्याशी को प्रमाण-पत्र प्रदान किया जाएगा.पूरी मतदान प्रक्रिया सीसीटीवी की निगरानी में संपन्न हुई. तीनों प्रत्याशियों ने मतदान स्थल के बाहर अपने टेंट लगाए थे जिनमें दिन भर गहमागहमी बनी रही.
मतदान के दिन चुनाव में खड़े तीनों प्रत्याशी-निवर्तमान अध्यक्ष मुकेश मित्तल,लिप्पु शर्मा और विवेक चौधरी जलाराम जैन भवन में दिन भर समर्थन जुटाने में लगे रहे.
चुनाव पदाधिकारी
मुख्य चुनाव पदाधिकारी: सुरेश अग्रवाल (देबुका)
सहायक चुनाव पदाधिकारी: श्रीराम सरोज (अधिवक्ता) व सुरेश कुमार अग्रवाल के अतिरिक्त 15 लोगों की टीम बनाई गई है. चुनाव निष्पक्ष व पारदर्शी हो इसके लिए चुनाव स्थल पर सीसीटीवी लगाये गये थे.
ये रह चुके हैं पूर्व अध्यक्ष
सम्मलेन के अध्यक्ष पद पर एकीकृत सिंहभूम में दिवंगत सीताराम रूंगटा अगुवाई कर रहे थे. इसके बाद दिवंगत चिमनलाल भालोटिया,सत्यनारायण मित्तल,चंदुलाल भालोटिया अध्यक्ष रहे. ललित जवानपुरिया, मुरलीधर केडिया, अशोक मोदी, उमेश शाह, उमेश काउंटिया, निर्मल काबरा भी संगठन के अध्यक्ष रह चुके हैं. निवर्तमान अध्यक्ष मुकेश मित्तल हैं जो फिर से दावेदार हैं.
जिले में सम्मेलन की 17 शाखाएं
कदमा, सोनारी, बिस्टुपुर, साकची, जुगसलाई, भालूबासा, गोलमुरी, टेल्को, मानगो, जादूगोड़ा, घाटशिला, धालभूमगढ, चाकुलिया, बारीडीह, सुंदरनगर, परसुडीह, हल्दीपोखर


