
उदित वाणी,जमशेदपुर: मारवाड़ी महिला मंच ने आज बिष्टुपुर स्थित सत्य साईं संजीवनी हॉस्पिटल में एक विशेष आयोजन के तहत छह नवजात कन्याओं का जन्मोत्सव मनाया। इस अवसर पर मंच की अध्यक्ष रानी अग्रवाल के नेतृत्व में सभी नवजात बालिकाओं को मिठाई, नए कपड़े और बेबी किट भेंट कर सम्मानित किया गया।
इस कार्यक्रम में मंच की अन्य प्रमुख सदस्य – मीना अग्रवाल, कंचन खीरवाल, बबीता केडिया और सीमा चौधरी ने भी अपनी सहभागिता दर्ज की। सभी उपस्थित सदस्योंने नवजात कन्याओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उनके माता-पिता को बधाई दी और समाज में बेटियों के प्रति जागरूकता बढ़ाने का संदेश दिया।
कार्यक्रम के माध्यम से मारवाड़ी महिला मंच ने बेटियों के जन्म को उत्सव की तरह मनाने की प्रेरणा दी और समाज में लिंग समानता के महत्व को उजागर किया। यह आयोजन महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में एक सकारात्मक कदम साबित हुआ।

