उदित वाणी जमशेदपुर : राँची रेल मंडल के अंतर्गत चार लेन वाले सिरमटोली सड़क सह रेल ऊपरी पुल निर्माण कार्य के लिए ब्लॉक लिया जाएगा, जिससे कई ट्रेनों के संचालन पर प्रभाव पड़ेगा।
रद्द की गई ट्रेनें
13 फरवरी 2025 से 22 फरवरी 2025 तक निम्नलिखित ट्रेनें पूरी तरह रद्द रहेंगी:
1. 18628/18627 राँची – हावड़ा – राँची एक्सप्रेस
2. 68036/68035 हटिया – टाटानगर – हटिया मेमू
3. 13503 बर्द्धमान – हटिया एक्सप्रेस (13 से 21 फरवरी 2025 तक)
4. 13504 हटिया – बर्द्धमान एक्सप्रेस (14 से 22 फरवरी 2025 तक हटिया से)
5. 18602/18601 हटिया – टाटानगर – हटिया एक्सप्रेस
6. 58034/58033 राँची – बोकारो स्टील सिटी – राँची पैसेंजर
7. 58663/58664 हटिया – साँकि – हटिया पैसेंजर
8. 58665/58666 हटिया – साँकि – हटिया पैसेंजर
मार्ग परिवर्तन वाली ट्रेनें
1. 13425 मालदा टाउन – सूरत एक्सप्रेस (15 फरवरी 2025)
यह ट्रेन मूरी – राँची – राउरकेला के बजाय मूरी – चांडिल – सिनी – राउरकेला होकर चलेगी।
2. 07052 रक्सौल – सिकंदराबाद स्पेशल एक्सप्रेस (18 फरवरी 2025)
यह ट्रेन भी मूरी – राँची – राउरकेला के बजाय मूरी – चांडिल – सिनी – राउरकेला होकर चलेगी।
यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे अपनी यात्रा से पहले अपडेट प्राप्त कर लें और वैकल्पिक यात्रा योजनाएँ बना लें।
उदित वाणी टेलीग्राम पर भी उपलब्ध है। यहां क्लिक करके आप सब्सक्राइब कर सकते हैं।