
उदित वाणी,जमशेदपुर : शहर में खुले ओरा के स्टोर ने महज दो दिन में बिक्री का रिकार्ड तोड़ दिया. इस मायने में कि ओरा की डायमंड ज्वेलरी के कई ब्रांड आउट ऑफ स्टॉक हो गए. उल्लेखनीय है कि 21 अक्टूबर को बिष्टुपुर के रीगल स्क्वायर में ओरा का स्टोर खुला था. इस बंपर बिक्री का एक कारण निश्चित तौर धनतेरस का त्योहार भी है, लेकिन कंपनी के अफसर भी हैरत में पड़ गए कि जमशेदपुर जैसे शहर में ओरा डायमंड की मांग इतनी जल्दी क्रेजी की तरह तेज हो जाएगी कि उनका स्टॉक रखने का अनुमान भी गलत साबित हो जाए. स्टोर के संचालक दिव्यांशु सिन्हा के मुताबिक ओरा का जमशेदपुर स्टोर बिक्री के मामले में पूरे पूर्वी भारत में नंबर वन की श्रेणी मेंं खड़ा हुआ है और देश में नए खुले स्टोरों में बिक्री के मामले में टॉप फाइव में शुमार है. खासकर इसके क्राउन स्टार डायमंड का क्रेज ग्राहकों के सिर चढ़कर बोला और महज कुछ घंटों में आउट ऑफ स्टॉक हो गया. इस डायमंड में 73 कट्स होते हैं जो दूसरे हीरों से इसे विशिष्ट बना देता है. इसके अलावा प्लेटिनम विथ डायमंड ज्वेलरी का क्रेज भी बढ़ा रहा जिससे स्टोर को कई ग्राहकों को निराश लौटाना पड़ा. उल्लेखनीय है कि ओरा के डायमंड के बारे में मशहूर है कि ये सबसे ज्यादा चमकनेवाले हीरे हैं. इन्हें ऐसी कुशलता से तराशा जाता है कि इनकी चमक बढ़ जाती है.हीरे तराशने में ओरा को विशेषज्ञता हासिल है. ओरा एक ऐसा ज्वेलरी ब्रांड है जिसका सफर 1888 में शुरू हुआ था और विरासत के रूप में इसे बाद में ओरा नाम मिला. हीरे और सोने को गढऩे, तराशने और बारीकी से क्राफ्ट करने के साथ सर्वश्रेष्ठ डायमंड और गोल्ड ज्वेलरी तैयार करने के कारोबार में ओरा ने अपनी स्थापना के बाद से व्यापक विस्तार किया है. आज ओरा देश का सबसे बढिय़ा ज्वेलरी रिटेल चेन हैं जिसके 27 शहरों में 63 स्टोर हैं.

