
उदित वाणी, रांची: मंजूनाथ भजंत्री ने रांची उपायुक्त का पदभार 29 नवंबर, 2024 को ग्रहण किया. समाहरणालय ब्लॉक-A स्थित उपायुक्त कार्यालय कक्ष वरुण रंजन ने उन्हें पदभार सौंपा. इस दौरान जिलास्तरीय पदाधिकारी उपस्थित थे. मंजूनाथ भजंत्री 2011 बैच के आईएएस अधिकारी हैं.
मौके पर वरुण रंजन ने उन्हें शुभकामनाएं दी. उन्होंने काफी कम समय में विधानसभा आम निर्वाचन चुनाव को सफलतापूर्वक संपन्न कराने एवं अन्य कार्यक्रमों में समन्वय के साथ कार्य संपादित किए जाने पर सभी पदाधिकारी व कर्मियों को धन्यवाद दिया.
Advertisement
<

