
उदित वाणी, जमशेदपुर: जमशेदपुर के साकची स्थित करीम सिटी कॉलेज के बांग्ला विभाग ने बुधवार को मधुसूदन जयंती मनायी गयी. उल्लेखनीय है कि माकल मधुसूदन दत्त बांग्ला साहित्य के आधुनिक युग के प्रवर्तक माने जाते हैं.
उनके द्वारा रचित मेघनाद वध ने बंगला काव्य जगत में एक नया मोड़ लाया. 1961 ई में रचित यह काव्य आज भी एक मील का पत्थर है और लगभग हर विश्वविद्यालय के पाठ्यक्रम में शामिल है. इस कार्यक्रम में कॉलेज के बांग्ला विभागाध्यक्ष डॉ बीएन त्रिपाठी ने अपने विचार व्यक्त किए. मधुसूदन दत्त द्वारा लिखित कविता का द्वितीय सेमेस्टर की छात्रा जया दत्ता ने पाठ किया.
धन्यवाद ज्ञापन विभाग के अध्यापक ओमप्रकाश सिंहदेव ने किया. कार्यक्रम में विभाग के सभी छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया.
Advertisement
<

