
उदित वाणी जमशेदपुर: मानगो ओल्ड पुरूलिया रोड निवासी इरफान रजा (22) की पश्चिम बंगाल के कोला घाटी में सड़क दुर्घटना में मौत हो गई. इरफान भाड़े की कार चलाने का काम करता था. वह कदमा के एक व्यक्ति को लेकर कोलकाता एयरपोर्ट के लिए जा रहा था. रास्ते में कोला घाट के पास उसकी कार सड़क किनारे खड़े वाहन से जा टकराई जिससे इरफान की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक अन्य को हल्की चोट आई है. घटना के बाद पुलिस ने इरफान के परिजनों को फोन कर सूचना दी. सूचना पाकर परिजन कोलकाता के लिए रवाना हो चुके है.
Advertisement
<
