
उदित वाणी, रांची: भारतीय जनता पार्टी ने मांडर विधानसभा उपचुनाव के लिए भाजपा झारखंड प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक गंगोत्री कुजूर को उम्मीदवार घोषित किया है. इससे पहले 2014 में गंगोत्री कुजूर मांडर विधानसभा से विधायक रह चुकी हैं. 2014 में बंधु तिर्की को हराकर वे पहली बार विधायक बनी थीं.
बंधु तिर्की को एक मामले में सजा मिलने के बाद से सदस्यता समाप्त हो गयी है.
इस सीट पर 23 जून को मतदान होना है. बंधु तिर्की इस सीट से तीन बार विधायक रहे. तीनों बार अलग-अलग दल से चुनाव जीते हैं. कांग्रेस ने बंधु तिर्की की बेटी शिल्पी नेहा तिर्की को उम्मीदवार घोषित किया है.

Advertisement
<

