
उदित वाणी, जमशेदपुर: श्री धर्म संस्था मंदिर में आज मंडला पूजा हुई. इसकी शुरुआत आज श्री गणेश के हवन के साथ हुई और इसके बाद संकल्प पूजा हुई.
बाद में पंडितों ने स्वामी अय्यप्पा के लिए पानी, दूध, दही, शहद, घी, कच्चे नारियल पानी और पंचामृत से एकादश रुद्र पूर्णा अभिषेक किया और वेद पंडितों ने 11 बार श्री रुद्रम का जाप किया. स्वामी अयप्पा को अलंकार करने के बाद मंदिर प्रबंध समिति के सदस्यों द्वारा सहस्रनाम अर्चना की गई और महाआरती दिखाई गई.
इसके बाद भक्तों के बीच प्रसाद वितरित किया गया. शाम को, स्वामी अयप्पा को पुष्प अभिषेक किया गया और महाआरती हुई. इस अवसर पर एन राममूर्ति, एएस विश्वेश्वरन, शिव कुमार, सहित समिति के कई सदस्य उपस्थित थे.
इनके अलावा मंदिर के पुजारी आकाश ने अभिषेक किया वहीं एस रामचंद्रन, गणेश, रमन, नटराजन और पट्टाभिरामन ने श्री रुद्रम का जाप किया.


