
उदित वाणी, रांची: भाकपा माले के राज्य सचिव मनोज भक्त ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से राज्यपाल रमेश बैस को वापस बुलाने की मांग की है. माले ने राष्ट्रपति को ईमेल भेजकर कहा है कि रमेश बैस राज्यपाल पद की सांवैधानिक गरिमा व झारखंड के स्वाभिमान के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं.
माले ने राज्यपाल के एटम बम गिराने संबंधी वक्तव्य का हवाला देते हुए कहा कि बैस झारखंड में राजनीतिक अस्थिरता भी पैदा करने में लगे हैं और वे भाजपा के दलीय स्वार्थ को पूरा कर रहे हैं.
इससे पहले झारखंड दौरे पर आए माले महासचिव दीपंकर भट्टाचार्य ने भी कहा था कि उनकी पार्टी राष्ट्रपति से राज्यपाल रमेश बैस को वापस बुलाने की मांग करेगी.
Advertisement
<
