
उदित वाणी, जमशेदपुर : मानगो नगर निगम चुनाव के अंतर्गत वार्ड संख्या 12 से प्रत्याशी श्रीमती माला कुमारी ने बुधवार को अपने समर्थकों एवं क्षेत्रवासियों की मौजूदगी में सादगीपूर्ण माहौल में नामांकन पत्र दाखिल किया. नामांकन के दौरान क्षेत्र में उत्साहजनक और सकारात्मक वातावरण देखने को मिला.
श्रीमती माला कुमारी एक शिक्षित, जागरूक एवं जनसेवा के प्रति समर्पित महिला हैं. उनकी शैक्षणिक योग्यता में स्नातक (बी.ए.), स्नातकोत्तर (एम.ए.) तथा बैचलर ऑफ एजुकेशन (बी.एड.) शामिल है. वे शिक्षा के साथ-साथ क्षेत्र की समस्याओं को गहराई से समझने वाली प्रत्याशी के रूप में जानी जाती हैं.

उनके पति धर्मेंद्र कुमार पिछले 25 वर्षों से राजीवपथ क्षेत्र में सक्रिय समाजसेवी हैं. उनके प्रयासों से सड़क निर्माण, नाली व्यवस्था, स्ट्रीट लाइट, पेयजल सुविधा तथा महिलाओं की सुरक्षा जैसे कई कार्य पूरे हुए हैं.
नामांकन अवसर पर श्रीमती माला कुमारी ने कहा, “यदि जनता का आशीर्वाद मिला तो वार्ड नंबर 12 के सर्वांगीण विकास को प्राथमिकता दूंगी.” उनकी प्रमुख प्राथमिकताएं हैं-
– बेहतर सड़क एवं नाली व्यवस्था
– स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता
– पर्याप्त स्ट्रीट लाइट व्यवस्था
– महिलाओं एवं बेटियों की सुरक्षा
– शिक्षा, स्वच्छता और बुनियादी सुविधाओं का सुदृढ़ीकरण
उन्होंने क्षेत्रवासियों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि वे पारदर्शी, ईमानदार और जनहित में कार्य करने वाली पार्षद बनेंगी.

