
उदित वाणी, जमशेदपुर: जमशेदपुर महानगर इंटक की एक बैठक गुरुवार को बिरसानगर कैंप कार्यालय में हुई. बैठक में 8 प्रखंड के प्रभारी नियुक्त किए गए. जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष राजेश सिंह ‘राजू’ ने कहा कि जमशेदपुर मजदूरों की नगरी है. यहां स्थायी मजदूरों से ज्यादा अस्थायी मजदूरों की संख्या है. बहुत ऐसी समस्या है, जो प्रखंड अध्यक्षों द्वारा हमलोगों तक पहुंच पाएगी, जिसका समाधान करने की कोशिश की जाएगी.
राजू ने इन प्रखंड के प्रभारियों को 15 दिनों के अंदर बैठक कर अपनी रिपोर्ट जमा करने को कहा है. इन 8 प्रखंड अध्यक्ष की घोषणा के बाद शेष प्रखंड प्रभारियों के नाम की घोषणा भी जल्द की जाएगी.
ये बने प्रखंड प्रभारी
सिदगोड़ा – जगदीश महतो, आनंद कुमार
गोविन्दपुर – सोनी सिंह, सुमित अग्रवाल, मनीष सिन्हा
साकची – चन्दा सिंह, देव कुमार
टेल्को – सरदार रंजीत सिंह, रवि तिर्की
बर्मामाइंस – रौशन सिंह, रजनीकांत मिश्रा
मानगो – रवि उपाध्याय, संतोष कुमार सिंह
गोलमुरी – डीएन पांडेय, मो. इस्माईल
आजादनगर – मिलन सरकार, मो. नसीम

