
उदित वाणी, जमशेदपुर: श्री साईं केंद्र (एसएससी) की ओर से रामनवमी के दिन गुरुवार 30 मार्च की शाम को भक्तों के लिए महाभोग बंटेगा. शाम सात बजे से श्रद्धालुओं को नि:शुल्क भोग दिया जाएगा.
उल्लेखनीय है कि 28 अक्टूबर 2012 को भक्तों के स्वागत के लिए अपने दरवाजे खोलने के बाद सोनारी श्री साईं केंद्र अब जमशेदपुर का एक महत्वपूर्ण स्थान बन गया है. इसकी विशिष्ट वास्तुकला, सुव्यवस्थित लॉन और इसकी खूबसूरती से बनाए गए उद्यान सबको आकर्षित करते हैं.
Advertisement
<

