
उदित वाणी, जमशेदपुर: हर साल की तरह इस वर्ष भी श्री साईं केंद्र (एसएससी) की ओर से विजय दशमी, राम नवमी और गुरु पूर्णिमा के त्योहार धूमधाम से मनाए जाएंगे.
इस क्रम में अपनी परंपरा को ध्यान में रखते हुए केंद्र की ओर से रामनवमी के दिन गुरुवार 30 मार्च की शाम को भक्तों के लिए महाभोग वितरण किया जाएगा. सीएच एरिया (सोनारी जाने करे मार्ग पर) में स्थित केंद्र में शाम सात बजे से श्रद्धालुओं को नि:शुल्क भोग दिया जाएगा.उल्लेखनीय है कि 28 अक्टूबर, 2012 को भक्तों के स्वागत के लिए अपने दरवाजे खोलने के बाद, सोनारी श्री साईं केंद्र अब जमशेदपुर का एक महत्वपूर्ण स्थान बन गया है.
इसकी विशिष्ट वास्तुकला, सुव्यवस्थित लॉन और इसकी खूबसूरती से बनाए गए उद्यानों सबको आकर्षित करता है.यहां पर साईं भक्तों का रोजाना आवागमन होता है और लोग साईं से अपनी समस्याओं की मुक्ति की प्रार्थना करने आते हैं.
30 मार्च को सुबह से होगी अनुष्ठान की शुरूआत
20 मार्च को सुबह सवा सात बजे से कांकड़ आरती के साथ मंदिर में अनुष्ठान की शुरूआत हो जाएगी. सुबह 8 बजे महाअभिषेक, दोपहर 12 बजे मध्याह्न आरती, शाम 6 बजे बाबा की पालकी, शाम 6.30 बजे धूप आरती, शाम 7 बजे भजन संध्या और सवा सात बजे से महाभोग का वितरण होगा.

