
उदित वाणी, प्रयागराज : चल रहे माघ मेले में झारखंड के जमशेदपुर निवासी साध्वी अमरजीत शेरगिल का जूना किन्नर अखाड़े में पटाभिषेक हुआ. आचार्य महामंडलेश्वर डॉ. लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी ने यह गरिमामय समारोह संपन्न कराया.
पटाभिषेक से पूर्व पिंडदान किया गया. रीति-रिवाजों का पालन कर साधु-संतों के मंत्रोच्चार के बीच साध्वी का पटाभिषेक सम्पन्न हुआ. इस अवसर पर उनका नया नामकरण श्री श्री 1008 अमरजीत नंद गिरी किया गया.
आचार्य महामंडलेश्वर ने साध्वी अमरजीत नंद गिरी को जूना किन्नर अखाड़े का झारखंड प्रदेश सचिव भी घोषित किया. यह पटाभिषेक धार्मिक परंपराओं के अनुरूप संपन्न होकर साध्वी के आध्यात्मिक सफर में नया आयाम जोड़ गया.
Advertisement
<

