
उदित वाणी, जमशेदपुर: लोयोला स्कूल बिष्टूपुर के आठवीं से 12वीं तक के बच्चों ने गुरुवार को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) की भविष्य की संभावनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त की.
उन्हें विश्व के जाने माने विशेषज्ञों ने आज के जमाने के इस सबसे रोचक विज्ञान की सूक्ष्म से सूक्ष्म जानकारी दी। मौका था लोयोला स्कूल में में गुरुवार को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के प्रभुत्व व भविष्य विषय पर आयोजित एक लर्निंग सेशन का.
इस लर्निंग सेशन विश्व स्तरीय दो विशेषज्ञ ने विद्यार्थियों को एआई के भविष्य की जानकारी दी. वाईआई जमशेदपुर की ओर इसका आयोजन किया गया. वाईआई टॉक्स नाम से आयोजित इस व्याख्यान में डीपमाइंड (गूगल) के रिसर्च साइंटिस्ट सह हार्वर्ड यूनिवर्सिटी के पीएचडी होल्डर जॉर्डन होफमेन ने जरूरी जानकारी बच्चों के साथ साझा की तो वहीं उनके साथ-साथ हार्वर्ड यूनिवर्सिटी की पीएचडी होल्डर सह इंपेरियल की मैकेनिकल इंजीनियर श्रुति मिश्रा ने भी विद्यार्थियों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के तेजी से बढ़ते चलन और इसके बढ़े प्रभुत्व की जनकारी दी.
श्रुति मिश्रा क्लाइमेट चेंज एआई की मेंटर भी रही हैं और वह चार साल तक हार्वर्ड यूनिवर्सिटी में पढ़ा चुकी हैं. दोनों वक्ता अंतर्राष्ट्रीय स्तर के विशेषज्ञ हैं. उन्होंने विद्यार्थियों को बताया की आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की दुनिया तेजी से विज्ञान की पहुंच को हर क्षेत्र में पहुंचा रही है.
इससे हर असंभव सी लगने वाला विज्ञान सरल तरीके से लोगो के समक्ष रख रहा जय. इसका भविष्य अनंत है. हर सेक्टर के लिए इसमें संभावनाएं हैं. बच्चों ने इस विषय पर गहरी रुचि दिखाई और दोनों विशेषज्ञों से इंटरेक्शन कर इसकी गहन जानकारी प्राप्त की.


