
उदित वाणी, जमशेदपुर: आज दिनांक 13 अगस्त 2025 को जमशेदपुर के बर्मामाइंस स्थित गांधी नगर बस्ती में आंध्र समिति द्वारा भगवान गणेश पूजा का आयोजन किया जाएगा। पूजा हेतु मंडप (पूजा पंडाल) का निर्माण कार्य भूमिपूजन से शुभारंभ किया गया।
भूमिपूजन कार्यक्रम में झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता महाबीर मुर्मू मुख्य यजमान के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम का संचालन पुरोहित सुशांत पडी ने वैदिक मंत्रों के साथ किया और भूमिपूजन की विधि संपन्न की।
पूजा पंडाल का निर्माण गुरु टेंट हाउस द्वारा किया जाएगा, जो काल्पनिक मंदिर का रूप प्रदान करेगा। इस पंडाल की निर्माण लागत लगभग 2 लाख रुपये है, और इसे आकर्षक विद्युत सजावट से सजाया जाएगा।
पूजा समिति के अध्यक्ष धर्म नाग ने बताया कि पूजा का आयोजन पूरे दिन चलेगा, जिसमें हर दिन भोग वितरण, भजन संध्या और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
इस अवसर पर धर्म नाग, प्रतीक सिंह, दिनकर पवन नाग, अशोक पांडे, रंजन कुमार मोहनता, कविता नाग, कौशल निषाद, नीतीश राय, योगेश कुमार, शिवा यादव, धर्मवीर यादव, रितिक मिश्रा, अर्जुन पात्रों, साहिल दास, मोहन टांडी सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।

