
उदित वाणी, रांची: झारखंड की चार लोकसभा सीटों पलामू, लोहरदगा, खूंटी और सिंहभूम में सोमवार मतदान जारी है। कड़ी सुरक्षा के बीच सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक वोट डाले जाएंगे। चौथे चरण के चुनाव में कुल 45 उम्मीदवार हैं। मतदान में कुल 64,58,036 मतदाता मतदान करेंगे। उनमें 32,38,955 पुरुष, 32,19,039 महिला और 42 ट्रांसजेंडर मतदाता हैं।
केंद्रीय मंत्री और झारखंड के पूर्व मुख्यमत्री अर्जुन मुंडा खूंटी से भाजपा केप्रत्याशी हैं। वह खरसावां विधानसभा क्षेत्र से मतदाता है। सोमवार को केंद्रीय जनजातीय कार्य और कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री और खूंटी लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी अर्जुन मुंडा ने खरसावां में पूर्व प्राथमिक विद्यालय, खेलारीसाई के बूथ नंबर 172 में मतदान किया। उनके साथ उनकी धर्मपत्नी मीरा मुंडा ने भी मतदान किया।
Advertisement
<

