
उदित वाणी, जमशेदपुर: क्रिएटिव एकेडमी और सन्नी फोटोग्राफी द्वारा. आयोजित “सुपर मॉडल जूनियर” के ग्रैंड फिनाले में अव्युक्ता ने शोस्टॉपर के रूप में अपना जलवा दिखाया। यह प्रतियोगिता साक्ची के डी हेमरे होटल में 17 अगस्त को आयोजित की गई थी। जिसमें अव्युक्ता डिजाइनर झरना चंद द्वारा डिजाइन की गई पोशाक में स्टेज पर शो स्टॉपर के रूप में एक स्पेशल वॉक करती नजर आई। उनकी इस प्रतिभा की सभी दर्शको ने तथा निर्णायकों ने बहुत प्रशंसा की तथा मंच पर उसे ट्राफी देकर सम्मानित किया ।
अव्युक्ता कार्मल जूनियर कॉलेज, सोनारी की कक्षा-एक (1) की छात्रा है। उनके पिता श्री. जोगेन्द्र सिंह टाटा स्टील में कार्यरत हैं, जिनके स्नेह और और सहयोग द्वारा अव्युक्ता ने हाल ही में ‘लिटिल मिस इंडिया एशिया- Ⅱ रनर अप का खिताब जीता। अव्युक्ता डांस और मॉडलिंग में काफी रूचि रखती हैं। क्रिएटिव अभिषेक जी और सन्नी चौधरी जी ने भी नन्ही शो-स्टॉपर अव्युक्ता की काफी प्रशंसा की और हौसला बढ़ाया, जिसके लिए अव्युक्ता ने उन्हें धन्यवाद दिया। उसकी मेन्टॉर अविष्का चंद जी ने अव्युक्ता की काफी सराहना की तथा शुभकामनाएँ दी।

