
उदित वाणी, जमशेदपुर: एलबीएसएम कॉलेज जमशेदपुर के भूगोल विभाग द्वारा व्याख्यानमाला का आयोजन किया गया. इसमें प्राकृतिक विज्ञान भूगोल के कुल 4 अध्ययन विषयों भूकंप, ज्वालामुखी, सौरमंडल की उत्पत्ति और भूगर्भिक समय मापक पर चर्चा की गई.
स्वागत भाषण कॉलेज के भूगोल विभाग की अध्यक्ष ऋतु ने दिया. एबीएम कॉलेज के भूगोल विभाग की अध्यक्ष सोनम वर्मा ने जहां भूकंप और ज्वालामुखी पर चर्चा प्रस्तुत करते हुए प्रकृति में इसकी उत्पत्ति के कारण और आपदाजनक प्रभाव के बारे में बताया वहीं डॉ. संतोष कुमार ने सौरमंडल की उत्पत्ति की वैज्ञानिक व्याख्या प्रस्तुत करते हुए जियोलोजिक समय मापक में चट्टानों की आयु की गणना के साथ विभिन्न कालों में होने वाली भूगर्भिक घटना पर प्रकाश डाला.
इस एकेडमिक व्याख्यान शृंखला में कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अशोक कुमार झा और वनस्पति विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. जया कच्छप उपस्थित रहीं. प्राचार्य ने अध्यक्षीय भाषण दिया व दोनों वक्ताओं को प्रमाण पत्र व शाल प्रदान कर सम्मानित किया.

