
उदितवाणी, जमशेदपुरः आरवीएस कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी में आज सिविल इंजीनियरिंग विभाग की ओर से एक व्याख्यान कार्यक्रम आयोजित किया गया.
इस व्याख्यान का विषय था, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना का विस्तारीकरण. मुख्य वक्ता कार्यपालक अभियंता (ग्रामीण सड़क विभाग, जमशेदपुर) राजेश रजक ने छात्र-छात्राओं को भारत में सड़क के इतिहास की जानकारी दी. यह भी बताया कि ग्राम सड़क योजना की जरूरत क्यों पड़ी.
उन्होंने बताया कि सड़क निर्माण या सड़क की पूरी जानकारी रखने के लिए जो नई-नई तकनीकों का इस्तेमाल हो रहा है उसके बारे में सिविल इंजीनियरिंग के छात्र-छात्राओं को जानकारी रखनी जरूरी है.
उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में प्लास्टिक कचड़ा, स्टील स्लैग, नैनो टेक्नोलॉजी, जीयो सिंथेटिक आदि का इस्तेमाल ग्रामीण सड़क निर्माण में किया जा रहा है, जिससे सड़क निर्माण कार्य में आधुनिकता आएगी. इस कार्यक्रम में प्राचार्य डॉ राजेश कुमार तिवारी, सिविल इंजीनियरिंग विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो मुरारी, प्रोफेसर गंगेश ठाकुर, प्रोफेसर अमित प्रसाद उपस्थित थे.
कार्यक्रम का संचालन प्रोफेसर कृष्ण मुरारी और धन्यवाद ज्ञापन प्रोफेसर प्रभु अभिषेक पांडा ने किया.

