
उदित वाणी, जमशेदपुर: एलबीएसएम कॉलेज में भूगोल विभाग की ओर से एकेडमिक लेक्चर सीरीज का आयोजन किया गया. भूगोल विभाग द्वारा प्रथम सेमेस्टर के छात्र -छात्राओं के लिए एकेडमिक लेक्चर सीरीज के तहत 10 फरवरी को हुए दूसरे लेक्चर में जमशेदपुर वर्कर्स कॉलेज के भूगोल के विभागाध्यक्ष आलोक कुमार चौबे ने व्यावहारिक-अनुप्रयुक्त भूगोल पर व्याख्यान दिया.
स्वागत भाषण ऋतू ने दिया. कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. अशोक कुमार झा ने बताया कि सभी लेक्चर को एक साथ व्यवस्थित कर पुस्तक का रूप दिया जाएगा.
इससे विद्यार्थियों को पाठन सामग्री उपलब्ध हो जाएगी. आलोक कुमार चौबे ने अनुप्रयुक्त भूगोल को मानव भूगोल की एक अपेक्षाकृत सबसे नई शाखा बताया.
इससे पहले 28 जनवरी को हुए पहले लेक्चर में जमशेदपुर वर्कर्स कॉलेज की शोभा मुवाल ने ज्योग्राफी: नेचर एंड स्कोप पर व्याख्यान दिया था। प्रोफेसर पीके गुप्ता, विजय प्रकाश मौजूद थे. डॉ. संतोष कुमार ने धन्यवाद ज्ञापन कर कार्यक्रम का समापन किया.

