
उदित वाणी, जमशेदपुर: अरका जैन विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ फार्मेसी की ओर से ऑनलाइन व्याख्यान शृंखला 2023 का आयोजन किया गया. यह व्याख्यान स्वास्थ्य विषय पर आयोजित किया गया.
इसमें इंदु इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी आंध्र प्रदेश से डॉ. मोहम्मद जाफर सादिक, इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी एंड टेक्नोलॉजी सालीपुर से डॉ. भवानी शंकर नायक, धर्मेंद्र सिंह (ईसी सदस्य पीसीआई), डॉ. पृथ्वीराज महापात्र (जेपोर कॉलेज ऑफ फार्मेसी, ओडिशा), हाईटेक फार्मेसी कॉलेज, ओडिशा से डॉ. प्रसन्न कुमार कर, आदमस विवि कोलकाता से विजयलक्ष्मी, रोलैंड इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मास्यूटिकल साइंसेज, ओडिशा से डॉ. गौतम कुमार जेना और डॉ. सुजीत कुमार मार्था, जयपुर कॉलेज ऑफ फार्मेसी, ओडिशा वक्ता थे.
उद्घाटन मुख्य अतिथि धर्मेंद्र सिंह ने किया. उन्होंने अपने संबोधन में छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए उनकी देखभाल करने के लिए फैकल्टी मेंबर्स को प्रेरित किया.
उन्होंने सलाह दी कि उन्हें अपने अध्ययन के प्रति ईमानदार होना होगा ताकि वे भारतीय फार्मास्युटिकल उद्योग को दुनिया में तीसरे स्थान से पहले स्थान पर ला सकें. उन्होंने स्कूल ऑफ फार्मेसी के प्रयासों की सराहना की. कुलपति डॉ. एस.एस. रजी, निदेशक अमित कुमार श्रीवास्तव और जसबीर धंजल ने धर्मेंद्र सिंह को पगड़ी, शॉल और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया.
फार्मेसी के डीन डॉ ज्योतिर्मय साहू ने विभिन्न संस्थानों से जुड़े एक्सपर्ट्स के प्रति आभार व्यक्त किया एवं उनके सहयोग के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया.

