
उदित वाणी, जमशेदपुर: सीएसआईआर-एकीकृत कौशल पहल परियोजना के तहत गुरुवार को लाल बहादुर शास्त्री मेमोरियल कॉलेज, जमशेदपुर के 54 छात्रों ने सीएसआईआर-एनएमएल का दौरा किया.
विद्यार्थियों के साथ कॉलेज के शिक्षक डॉ. अरबिंद प्रसाद पंडित, डॉ. डॉ. पूजा कुमारी दत्ता और डॉ. लुशी रानी मिश्रा भी थी. इस यात्रा के आयोजन का उद्देश्य सूचनाओं का आदान-प्रदान करना और नवीन वैज्ञानिक अवधारणाओं को विकसित करने में छात्रों की भागीदारी को प्रोत्साहित करना था. डॉ. पी.एन. मिश्रा, वरिष्ठ प्रधान वैज्ञानिक और ग्रुप लीडर, केआरआईटी डिवीजन ने स्वागत भाषण दिया.
दिन भर के कार्यक्रम में शहरी अयस्क पुनर्चक्रण कैंटर, इंजीनियरिंग कार्यशालाओं, 3डी प्रिंटिंग, महिला प्रौद्योगिकी पार्क परियोजना क्षेत्र, एनएमएल संग्रहालय और पुस्तकालय का दौरा शामिल था.
डॉ. मनीष कुमार झा, मुख्य वैज्ञानिक, एमईआर डिवीजन, और डॉ. झुमकी हैत, वरिष्ठ प्रधान वैज्ञानिक, एमईआर डिवीजन, सीएसआईआर-एनएमएल ने एनएमएल के शहरी अयस्क पुनर्चक्रण केंद्र की शुरुआत की. डॉ झा ने छात्रों और शिक्षकों को ई-कचरा रीसाइक्लिंग कैंटर का प्रदर्शन किया और आगामी शोध और पारिस्थितिकी तंत्र के लिए ई-कचरा रीसाइक्लिंग के महत्व के बारे में बात की.
इसके अलावा, छात्रों और शिक्षकों ने उदय भास्कर राव, प्रधान वैज्ञानिक और प्रमुख, इंजीनियरिंग डिवीजन द्वारा “औद्योगिक स्केल प्लांट के लिए प्रोसेस एनर्जी ऑडिटिंग- एक संक्षिप्त परिचय” पर दिए गए व्याख्यान में भी भाग लिया.
