
उदित वाणी, जमशेदपुर: जमशेदपुर को-ऑपरेटिव लॉ कॉलेज के विद्यार्थियों द्वारा शनिवार को घोड़ाबांधा मध्य विद्यालय में पॉक्सो एक्ट पर कानूनी जागरूकता कैंप का आयोजन किया गया.
इसमें मुख्य रूप से कॉलेज की शिक्षिका डॉ अंजू और कॉलेज के प्रो. संजीव कुमार बीरुली मौजूद थे. कैंप की शुरुआत राष्ट्रगान के साथ किया गया. विद्यार्थियों की तरफ से सुजाता और मीनाक्षी ने पोक्सो एक्ट पर विस्तृत जानकारी दी.
जिसमें उन्होंने कहा कि स्कूल में सजेशन बॉक्स, सीसीटीवी कैमरा, हेल्पलाइन नंबर की जानकारी विद्यार्थियों के समक्ष साझा किया और विद्यार्थियों को बताया कि पॉक्सो एक्ट के तहत किस तरीके से अपने आपको बचाव करना है एवं अपने साथ-साथ दूसरों को भी इसके लिए इस तरह से जागरूक करना है.
विस्तृत जानकारी देने के उपरांत विद्यार्थियों द्वारा नुक्कड़ सभा का आयोजन किया गया है जिसमें पीड़ित स्कूली छात्रा को पीड़ित होने पर किस तरीका से बचाव किया जाए उसे नुक्कड़ नाटक के माध्यम से सभी विद्यार्थियों के समक्ष दिखाया गया.
डॉ अंजू के द्वारा बताया गया कि आठवी कक्षा से क़ानून की पढ़ाई को सिलेबस में जोड़ना चाहिए जैसे आईपीसी, पोक्सो एक्ट, जिससे विषयों को अनिवार्यता दी जाए.
उन्होंने कहा कि बच्चों के बीच कानूनी शिक्षा को बढ़ावा देने की जरूरत है जिससे अच्छे और बुरे का ज्ञान सम्पूर्ण रूप से मिल सके और अभिभावकों को ज्यादा से ज्यादा जागरूक करने की जरूरत है जिससे वो अपने बच्चों की हर गतिविधियों पर नज़र रख सके और समय-समय पर पुलिस अधिकारियों और नौका साही और न्यायपालिका के द्वारा जागरूकता अभियान पर जोर देते हुए इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने के लिए बल दिया जाए ताकि शिघ्र न्याय मिल सके,और ज्यादा से ज़्यादा पीड़ित आगे आये.

